स्वाइप ने खास फीचर्स के साथ 3,999 रुपये में लॉन्च किया 4जी स्मार्टफोन

नई दिल्ली स्वाइप टेक्नॉलजीज ने बुधवार को किफायती 4जी स्मार्टफोन 'एलीट 4जी' 3,999 रुपये में लांच किया, जो एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'एलीट 4जी' में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास से बना है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है.
खास फीचर
स्वाइप के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीपाल गांधी ने बताया, "स्वाइप एलीट 4जी के लांच के साथ भारत में स्मार्टफोन क्रांति में योगदान के लिए खुश है. यह फीचर से भरपूर फोन है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है." 'एलीट 4जी' ब्लेक, ब्राउन और गोल्डन कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Swipe ELITE 4G एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करता है। स्वाइप एलीट 4जी का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE के अलावा, 3G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 है। इसके अलावा स्वाइप के इस स्मार्टफोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी मौजूद हैं। फोन की बैटरी 2,500 mAh की है। 147 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 73x145.2x9.6mm है।


Comments

Popular posts from this blog

COMMUNITY STATNDARDS FOR FACEBOOK

work from home- earn money online without investment